Thursday, December 28, 2017

VICHITRA PARAKH - TULSI COMICS

विचित्र परख - तुलसी कॉमिक्स



1980-90 के दशक में तुलसी कॉमिक्स प्रकाशन द्वारा कई तरह की मनोरंजक कहानिया प्रकाशित की जाती थी! वैसे तो इस प्रकाशन के प्रमुख सुपरहीरो तौसी, अंगारा और जम्बु हुआ करते थे! लेकिन इन सुपरहीरो कॉमिक्स के अलावा यह प्रकाशन राजा रानियों की कहानियों, हॉरर कहानियों, साइंस फिक्शन कहानियों एवं कई अलग अलग कोंसप्ट्स पर कॉमिक्स प्रकाशित करता था! इनकी कहानियाँ दिल को छू लेने वाली होती थी! आज भी इन कॉमिक्स की रिपीट वैल्यू है! रिपीट वैल्यू यानी वह वैल्यू की जिनको आप बार बार पढ़े तो भी बोर नहीं होते!

विचित्र परख कॉमिक्स इन्हीं राजा रानियों के कोंसप्ट्स पर प्रकाशित हुई कॉमिक्स है! देवल राज्य के राजा महिपत की दौ नौजवान लडकियाँ है, राजकुमारी रूपमाला एवं राजकुमारी जयमाला!  जिनके विवाह के विषय पर वह एक बार अपनी महारानी सुगंधा के साथ विचार विमर्श करते है! वह अपनी इच्छा बताते हुए महारानी सुगंधा से कहते है की वह अपनी दोनों राजकुमारियो की शादी किसी राजकुमार से नहीं परन्तु उस इंसान से करवाएंगे जो काफी बुद्धिशाली हो! इस समस्या का हल निकालने एवं राजकुमारियों के लिए  बुद्धिशाली पति ढूढने के लिए वह गुरु रूशीवाम को बुलाते है! गुरु रुशिवाम महिपत को दो बुद्धिशाली इंसान ढूंड कर देते है जो दोनों राजकुमारियो से शादी करने योग्य वर बन सके! दोनों की बुद्धिमता की राजकुमारी भी परिक्सा लेती है उसमे भी दोनों उत्तीर्ण होते है! अंत में दोनों का विवाह होता है!

एक अलग ही शैली में लिखा गया इसका स्टोरी प्लाट पाठकों को अंत तक बोर होने नहीं देता! कॉमिक्स का चित्रांकन श्री विनोद भाटिया एवं राजेश भाटिया ने किया है! कथा लिखी है विजय कुमार वत्स ने!

एक बहतरीन कोमिक्स!

3 comments:

Unknown said...

Badiya comics...

R.K. said...

आपने बिलकुल सत्य कहा है उस दौरान तुलसी प्रकाशन में ऐसे बहुत सी कॉमिक छपती थी जो बिना किसी हीरो की थी और एक ही अंक में समाप्त भी हो जाती थी.
बेहतरीन रिव्यु |

Fenil B. Sherdiwala said...

धन्यवाद आर के भाई

KHOONI PYASA - JASOOSI DUNIYA (IBNE SAFI)

खुनी प्यासा - जासूसी दुनिया (इब्ने सफी) इब्ने सफी के अत्यंत दुर्लभ उपन्यासों में से एक है 'खुनी प्यासा" ! मे यकीन के साथ तो नह...